सुशील ने मांगा सेवा का मौका
धनबाद| सिंदरीके जदयू प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सेवा का एक मौका मांगा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जदयू प्रत्याशी ने भेलाटाड़, रघुनाथपुर, राजाबस्ती, तेतुलटांड़, बंदरकुआं, दलदली क्षेत्र का दौरा कर लोगों से जदयू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह सिंदरी के लिए कुछ करना चाहते हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो वह कुछ करके दिखाएंगे, यह वादा है। सुशील के समर्थन में शुक्रवार को जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। दौरे में अरविंद सिंह, मुन्ना सिन्हा आदि मौजूद थे।