पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद के युवा रचेंगे इतिहास : वीरू

धनबाद के युवा रचेंगे इतिहास : वीरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|धनबाद विधानसभाक्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी वीरू आनंद सिंह ने शुक्रवार को जयप्रकाश नगर, धैया, ठाकुरकुल्ही, राहरगोड़ा, आईएसएम, कोरंगा बस्ती, साबलपुर आदि इलाकों का दौरा किया और जनसंपर्क कर लोगों से एयर कंडिशनर छाप पर ईवीएम दबाने की अपील की। उन स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए वीरू ने कहा कि इस बार धनबाद के युवा और छात्र परिवर्तन चाहते हैं। वे उनके साथ हैं। स्वजातीय समेत सभी बिरादरी के लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने कांग्रेस और भाजपा की सच्चाई चुकी है और वे उन्हें विकल्प के रूप में चुनने जा रही है। वीरू के साथ गौतम सिंह, दीपक सिंह, राजेश शर्मा, मोहित यादव, राकेश यादव, शम्सुद्दीन अंसारी, तबरेज आलम सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।