मुकाबले से भाजपा बाहर : मन्नान
धनबादविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने शुक्रवार को गोपालीचक चानक, बारामुड़ी, धनसार, नई दिल्ली, ब्राइट कुसुंडा, हीरापुर, नई दुनिया, पुराना बाजार, टिकियापाड़ा, गांधी नगर, मनईटांड़, मुनीडीह, कारीटांड़, परसिया, धोबनी, जरमा, पेटिया, करकेंद, केंदुआ, गोधर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उपरोक्त सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद में भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। पहले तो मोदी लहर पर भरोसा था, लेकिन लहर की हवा निकल जाने के बाद लगता है कि भाजपा यहां लड़ाई से बाहर मान चुकी है। यहां की जनता विकास पर विश्वास करती है, बकवास पर नहीं। बसाने वालों को पसंद करती है, उजाड़ने वालों को नहीं। पूरे झारखंड में यूपीए उम्मीदवारों की जीत तय है। चौथे चरण में ही यूपीए की सरकार बन जाएगी। विकास को रफ्तार देने के लिए जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
मल्लिक के साथ विजय दुबे, मदन महतो, मनोज यादव, विशुनदेव यादव, रामाधार यादव, उमेश यादव, संजय यादव, हरेंद्र शाही, राजेश्वर सिंह यादव, मदन सिंह आदि मौजूद थे।
प्रेस को संबोधित करते बिहार के मंत्री नरेंद्र।
बिहार के कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के लिए वोट मांगे। कांग्रेस चुनाव कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ बरगलाने का काम करती है। झूठे सपने दिखा केंद्र में काबिज हो गई। अब झारखंड में भी यही हथकंडा अपना रही है। जनता अब भाजपा के मंसूबों को भांप चुकी है। चुनाव में मजा चखाएगी। नरेंद्र ने विकास के वास्ते मन्नान मल्लिक को वोट देने की अपील की।
बिहार के मंत्री ने मन्नान के लिए मांगे वोट
केंदुुआ में सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी मन्नन मल्लिक।