पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील

योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल14 तारीख को हमारे जिला धनबाद में मतदान होना है। हर बार की तरह इस बार भी बहुत सारे उम्मीदवार अपने आप को विधायक पद के लिए योग्य साबित करने में लगे हैं। पूरे शहर में ऊपर-नीचे हर जगह पर बड़े-बड़े होडिंग लगे हैं। प्रचार गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं। शुक्रवार की शाम प्रचार-प्रसार थम गया। उम्मीदवार अपने अपने मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। लेकिन मतदाताओं को अपने प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र के भविष्य को देखते हुए मतदान करनी चाहिए, जिससे विकास हो सके। इस तरह की अपील सेंट जेवियर, रांची के मास कम्युनिकेशन के छात्र जीनागोरा निवासी कुमार अमित ने की है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार हमें अपनी तकदीर, अपने राज्य और देश की तकदीर सुधारने का मौका मिला है। कहीं से मौका भी हमारी भावनाओं के दरिया में बह जाए। कहीं फिर झूठे और सच्चे वादों के बीच फरक कर पाए। कही हमारी एक दिन कि गलती आने वाली पांच साल के आंसुओं का कारण बन जाए। कहीं हमारी थोड़ी सी ना समझी हमारे राज्य को विकसित होने से फिर रोक दें। जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की।