अखिलेश कुमार | धनबाद
अखिलेश कुमार | धनबाद
चुनावोंमें तकनीक का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब भी कई बूथों पर बिजली जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। निरसा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में बिजली नहीं थी। हालांकि वहां ईवीएम के अलावा वीवी पैट जैसी हाईटेक मशीनों का इस्तेमाल किया गया, पर उन्हें रोशनी दिखाने के लिए भी लालटेन और टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। कई बूथों पर काफी अंधेरा था। वहां ईवीएम पर दर्ज नाम और रजिस्टर आदि को देख पाना मुश्किल था। ऐसे बूथों में प्रिजाइडिंग ऑफिसर और बीएलओ की ओर से ईवीएम के पास लालटेन रखा गया था। दैनिक भास्कर टीम ने ऐसे कई बूथों का जायजा लिया। पेश है ऐसे बूथों की सुविधा पर आधारित रिपोर्ट।