पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन पहले भी यहां भीड़ थी और रविवार की

एक दिन पहले भी यहां भीड़ थी और रविवार की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दिन पहले भी यहां भीड़ थी और रविवार की रात उसमें कई गुना इजाफा हो गया था। पॉलिटेक्निक परिसर में शनिवार की सुबह जहां धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मी ईवीएम और वीवी पैट मशीन लेने के लिए जुटे थे, वहीं रविवार को जिले की सभी छह विधानसभा सीटों की पोलिंग टीमें ईवीएम आदि जमा करने पहुंची थीं। शाम पांच बजे से पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मशीनें जमा कराने में कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब 23 दिसंबर को यहीं मतगणना होगी।