पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 58.16%मतदान, कुछ जगहों पर मामूली झड़प

58.16%मतदान, कुछ जगहों पर मामूली झड़प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2009 की तुलना में 4% बढ़ी वोटिंग

पुलिसकी चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच चौथे चरण में धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि झरिया में चार और धनबाद के एक्सचेंज ऑफिस बूथ में मामूली झड़पें हुईं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में कुल 58.16 फीसदी मतदान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आमजनों में आई जागरूकता और स्वीप कार्यक्रम के कारण पोलिंग में बढ़ोतरी हुई है। पिछले विस चुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। विधानसभावार भी पोलिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है। सिंदरी क्षेत्र में इस बार 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह निरसा में 63 फीसदी, धनबाद में 55 प्रतिशत, झरिया में 52, टुंडी में 62 और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 58 फीसदी मतदान हुआ है। जिले के 2157 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। धनबाद में वीवी पैट के कारण शाम 5 बजे तक पोलिंग हुई, जबकि शेष पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ।

एसपी हेमंत टोप्पो ने बताया कि जिले की छह सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 12 हजार जवानों को तैनात किया गया था। इसमें अर्द्धसैनिक बलों की 67 कंपनियां भी शामिल थीं।





उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पोलिंग के दौरान टुंडी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी आकाश तिवारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वह पार्टी का सिंबल लेकर मतदान केंद्र में प्रवेश कर गए थे। उनके खिलाफ टुंडी थाने में कांड संख्या 122/ 14 धारा 71,130 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे थाना से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

12 हजार जवानों में संभाल रखी थी सुरक्षा की कमान

कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान

विस 2014 2009 वृद्धि

सिंदरी65 54 11

निरसा 63 57 6

धनबाद 55 42 13

झरिया 52 44 8

टुंडी 62 57 5

बाघमारा 58 55 3

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान धनबाद टुंडी और झरिया में कुल 9 बूथों पर ईवीएम बदली गई। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान ही ईवीएम खराब हो गई, जिसकी शिकाय