लोगों ने मन की सुनी और किया मतदान
विधानसभासीट : बाघमारा
सुबहके 8:30 बजे हैं। मैं बाघमारा विधानसभा के कतरास क्षेत्र के मतदान संख्या 195 पर हूं। यहां मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। कतार में 150 से अधिक वोटर खड़े हैं। लोगों में वोट डालने को लेकर गजब का उत्साह है। हर मतदाता चाह रहे हैं कि वह अपना मतदान पहले करें। इसी बीच ईवीएम में कुछ खराबी जाती है। मेरे साथ युवा वोटर प्रियंका और सुभाष मौजूद हैं, जो वोट डालने के लिए खड़े हैं। उनका कहना है कि वह अपने-अपने घर से जल्दी वोट डालने के लिए आए थे, लेकिन मतदान से पहले ईवीएम के 50 मिनट तक खराब रहने की वजह से उन्हें डेढ़ घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा है। लेकिन उनका उत्साह कहीं से कम नहीं था।
इस मतदान भवन में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। दोनों पर महिलाएं और पुरुष जमकर वोटिंग कर रही हैं।
शर्त लगी है, मतदान के बाद खिलाएंगे जलेबी
सुरभिससुराल में पहली बार वोट डालने मॉडल बूथ संख्या 230 पर पहुंची हैं। उनके साथ उनका पति रोहित भी पहुंचे हैं। प|ी वोट करने के बाद जलेबी खाने की बात कर रही है। मैं सुरभि से जलेबी खाने की वजह जानने के लिए उनसे बात की। सुरभि बताती हैं कि शनिवार की रात खाना खाने के क्रम में उनके पति के साथ शर्त लगी थी कि वह 14 दिसंबर को देर से उठेंगे।
भास्कर लाइव