पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी| धनबाद-गयाग्रेंड काॅर्ड रेलवे लाइन पर तेतुलमारी-गया पुल के पास पोल संख्या 280/24-26 के बीच रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में एक युवक का सिर कटा शव पाया गया। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी पाकर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में कर लिया है। बताया जाता है कि सुबह जब स्थानीय ग्रामीण शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए तो ट्रैक पर नग्न अवस्था में सिर कटा शव देखा। पास ही मृतक का सिर पड़ा हुआ था। नग्न अवस्था में शव पाए जाने से लोग स्तब्ध है। लोग इसे हत्या मान रहे हैं। शव की पहचान हो जाने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।