मारपीट में दो लोग घायल
टुंडी| टुंडीके खेशमी गांव में एक पक्ष को वोट देने के नाम पर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस संबंध में मेघलाल महतो ने टुंडी थाने में आरोप लगाया है कि झामुमो के बद्री महतो एवं अन्य कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर जाकर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। मेघलाल महतो विश्व हिन्दू परिषद के सहायक मंत्री हैं और इस घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद से रंजन सिन्हा एवं बैजनाथ गोस्वामी टुंडी पहुंच गए हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं बद्री महतो के भी घायल होने की सूचना है। उन्हें धनबाद इलाज के लिए ले जाया गया है।