पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम ले जा रहे ट्रेकर का ब्रेक फेल

ईवीएम ले जा रहे ट्रेकर का ब्रेक फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास| बाघमाराविधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 94, 95 96 में मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी के साथ ईवीएम ले जा रही ट्रेकर संख्या बीआर17बी/1846 का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से उक्त ट्रेकर ने कतरास कॉलेज के समीप एक स्कॉर्पियो को धक्का मार दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर बीडीओ गिरिजानंद किस्कू थानेदार सतीश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और दूसरे वाहन से मतदान कर्मी ईवीएम को धनबाद भेजा। एक अन्य समाचार के अनुसार बूथ संख्या 178 राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय में मतदान के दौरान रंजीत रविदास नामक मतदान कर्मी मूर्छित होकर गिर गया। जिसे प्रशासन ने कतरास के नर्सिंग होम में दाखिल कराया।





नर्सिंग होम के चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रंजीत पहले से बीमार चल रहा था।