पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 133 नंबर बूथ पर भिड़े भाजपाई कांग्रेसी

133 नंबर बूथ पर भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|बरटांड़ स्थितएक्सचेंज कार्यालय में 133 नंबर बूथ पर बोगस वोटिंग कराने की बात को लेकर भाजपा कांग्रेसी समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से बकझक होते-होते मारपीट करने लगे। जब धनबाद थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह काफी संख्या में जवान पहुंचे, तो दोनों पार्टी के समर्थक भाग निकले। पुलिस का कहना है कि रविवार की शाम चार बजे बूथ संख्या 133 पर भाजपा समर्थक कहने लगे कि कांग्रेसी बोगस वोटिंग करा रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों पार्टी के समर्थक आपस में बकझक करने लगे। भाजपा समर्थक हंगामा करने लगे और कहने लगे कि कांग्रेसी समर्थक मतदान कर्मियों की मिलीभगत से बोगस वोटिंग करा रहे हैं। खबर पाकर विधायक मन्नान मल्लिक के पुत्र भी पहुंचे।