मैंने पहली बार डाला वोट
धनबाद | विधानसभाचुनाव में पहली बार वोट डालने वाले वोटरों के बीच काफी उत्साह देखा गया। ऐसे वोटर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कतार में खड़े हो गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया।
बैंक मोड़ के अजय कुमारी रवानी ने अपनेजीवन का पहला वोट बूथ संख्या 69 पर डाला। वे काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उन्होंने पहली बार योगदान किया है। सूबे की सरकार बनाने के लिए मेरा वोट भी गिना जाएगा।
मीठूरोड के सूरज भारती जायसवाल ने जीवनमे पहली बार अपने मत का प्रयोग बूथ संख्या 70 पर किया। वोट डालने के बाद वे काफी रोमांचित दिखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट डालने का अधिकार मिलना हर नागरीक के लिए काफी सम्मान की बात है।
मीठूरोड की ही नेहा जायसवाल ने भीबूथ संख्या 70 पर अपना पहला मतदान किया। कई दिन पहले से उनके दिलो-दिमाग पर मत डालने को लेकर जिज्ञासा और आतुरता बरकरार थी। वोट डालने के बाद काफी तसल्ली मिली।
बैंकमोड़ की मधु ने बूथसंख्या 69 पर पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस दिन का मुझे बेसब्री से इंतजार था। मुझे खुशी है कि मैं लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकी।