पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 40 लोगों की नेत्र की जांच

शिविर में 40 लोगों की नेत्र की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी | तेतुलमारीशक्ति चौक के समीप छोटा नगरी पंचायत भवन में रविवार को एएसजीआई अस्पताल की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्‌घाटन छोटा नगरी पंचायत के मुखिया नरेश महतो ने किया। नेत्र जांच शिविर में डाॅ इंदर कुमार ने कहा कि कोलियरी क्षेत्रों में धूलकण उड़ने के कारण इस क्षेत्र में नेत्र रोग के मरीज काफी पाए जाते हैं। इसलिए हमारी संस्था द्वारा स्कूल, बैंक तथा हरेक पंचायत में बिजली व्यवस्था िमलने पर शिविर का आयोजन करती है। शिविर में 40 लोगों के नेत्र की जांच की गई। पूरी व्यवस्था नहीं रहने के कारण करीब 15 मरीजों को धनबाद स्थित अस्पताल में जाकर उचित इलाज करवाने की सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में देवनारायण महतो, दिनेश महतो, पप्पू महतो, सीताराम महतो, दुलाली देवी, आरुणी देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, कलावती देवी, जलेश्वरी देवी, कमली देवी आदि मौजूद थीं।