पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 करोड़ से बनने वाले पथ के लिए आठवीं बार निकला टेंडर

45 करोड़ से बनने वाले पथ के लिए आठवीं बार निकला टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादजिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के टुंडी प्रखंड के डोमनपुर-मनियाडीह-कोल्हर पथ के पथ निर्माण के लिए विभाग द्वारा सात बार टेंडर निकाला गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आठवीं बार पुन: विभाग ने इस सड़क के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। बता दें कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए धनबाद पथ निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष के दौरान सात बार टेंडर आमंत्रित किया जा चुका है, लेकिन एक बार भी टेंडर सफल नहीं हो सका। दरअसल उक्त सड़क पर नक्सलियों के भय से कोई भी ठेकेदार टेंडर डालने से कतरा रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि सड़क बन नहीं पा रही है। करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से इस पथ का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निमाण कराया जाना है।

टेंडरआता है, लेकिन वह क्वालीफाई नहीं हो पाता है : इससंबंध में विभाग के एक जेई सत्येन्द्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां उक्त सड़क के लिए आठवीं बार टेंडर आमंत्रित किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या कोई डर से टेंडर नहीं डाल रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है। टेंडर तो रहा है, लेकिन वह क्वालीफाई नहीं हो पा रहा है। बता दें कि दरअसल जिस सड़क का निर्माण होना है वह पूरी तरह से भाकपा माओवादियों के कब्जे में है।