पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को मिले रोजगार : अभय मुखर्जी

महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को मिले रोजगार : अभय मुखर्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> डीवाईएफआई का जिला सम्मेलन आयोजित

भास्करन्यूज | झरिया

डीवाईएफआईका 15वां धनबाद जिला सम्मेलन झरिया के लक्ष्मण वाटिका धर्मशाला में रविवार को संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष रामवृक्ष धारी ने संगठन का झंडा फहराकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय महासचिव अभय मुखर्जी, प्रदेश सचिव संजय पासवान, विकास ठाकुर, अशोक अग्रवाल, तैयब खान, गौतम प्रसाद आदि ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किए। संतोष चौधरी ने शहीदों के प्रति शोक प्रस्ताव रखा।

नईकमेटी का हुआ गठन | सम्मेलनके दौरान नई जिला कमेटी की घाेषणा की गई। इसमें गौतम प्रसाद को अध्यक्ष, मोहन भुइयां को उपाध्यक्ष, संतोष चौधरी को सचिव, नौशाद अंसारी को सं सचिव, विनोद पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गौतम पांडेय, प्रजा पासवान, महावीर भूइयां, गौतम पांडेय, धर्मराज धारी, शिवनंदन कुमार, मोे. शमीम, अमित कुमार, विश्वजीत महतो आदि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

डीवाईएफआई के जिला सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता।

संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव पारित

कार्यकर्ताओंको संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है। नौजवानों को इसके प्रति सचेत रहना चाहिए। रेल सहित कई विभागों में स्थान खाली है। सरकार पदों पर बहाली करने के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कराई जा रही है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया।