पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | बांसकपुरिया निवासी रीता देवी ने अपने पति अजय राम समेत ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए धनबाद महिला थाने को लिखित शिकायत दी है। थाने में दी गई शिकायत में रीता ने कहा है कि 22 वर्ष पूर्व उसकी शादी अजय राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के करीब छह वर्ष बाद एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री पूजा के जन्म के पश्चात ससुराल वाले उसे मानसिक, आर्थिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बहन की स्थिति को देख भाइयाें की ओर से उसे हमेशा सहयोग मिलते रहा। इधर भाइयों द्वारा आर्थिक सहयोग देना बंद कर दिए जाने के बाद ससुराल वाले ने 17 सितंबर की रात मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने से न्याय की गुहार लगाई।