पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद. मारवाड़ीयुवा मंच शक्ति शाखा की ओर से नवरात्रि के

धनबाद. मारवाड़ीयुवा मंच शक्ति शाखा की ओर से नवरात्रि के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. मारवाड़ीयुवा मंच शक्ति शाखा की ओर से नवरात्रि के उपलक्ष्य में 30 सितम्बर को डांडिया धूम का आयोजन किया गया है। डांडिया का यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन पुराना बाजार में होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। समिति की सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को कार्यक्रम को लेकर शक्ति शाखा की एक बैठक की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। शाखा की अध्यक्ष किरण रिटोलिया और पूनम अग्रवाल ने बताया कि डांडिया संध्या साढ़े पांच बजे से शुरू होगी और रात साढ़े आठ बजे समाप्त होगी। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को ही प्रवेश मिलेगा। आज हुई बैठक में सीमा सुल्तानिया, अनिता डोकानिया, रीता बंसल, राधा नारनोली मौजूद थी।

पत्रकार वार्ता में शािमल मारवाडी युवा मंच की महिला शाखा की सदस्य।

शक्ति शाखा का 30 को डांडिया धूम