बोनस के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति
> सेल की तीनों कोलियरियों में आर्थिक नाकेबंदी रहेगी जारी
भास्करन्यूज | चासनाला
सेलआईएसपी चासनाला, जीतपुर रामनगर कोलियरी के कर्मियों को आरएमडी के तहत बोनस भुगतान पर गुरुवार को आरएलसी की वार्ता में सहमति नहीं बनी और संयुक्त संघर्ष समिति ने आर्थिक नाकेबंदी जारी रखने का फैसला लिया है। वार्ता विफल होने के बाद सेल कर्मियों में जहां एक तरफ मायूसी है, वहीं दूसरी ओर आक्रोश भी नजर रहा है। दूसरे दिन भी आर्थिक नाकेबंदी होने से कोलियरी के उत्पादन सहित ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप रही।