धनबाद के कांग्रेसी दिल्ली में गिरफ्तार
धनबाद| युवाआक्रोश रैली में भाग लेने गए धनबाद के कई कांग्रेसी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार होने वालों में अनूप सिंह, संतोष सिंह, वैभव सिन्हा, संजीव वर्मा, नवीन सिंह आदि शामिल हैं। मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस ने संसद तक मार्च करने का फैसला किया था। इसी क्रम में कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना लाया गया था, जहां शाम को सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।