बाइकर्स ने महिला की चेन झपटी
भगतडीह| झरियाथाना क्षेत्र के झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम आरएसपी कॉलेज के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने महिला का निशाना बनाया। बाइकर्स महिला के गले से झपट्टा मारकर चैन छिन लिया और भाग निकला। महिला का नाम मीना देवी है। उसके पति किशोर राउत बीसीसीएल कर्मी है। तीन महिलाओं के साथ दुखहरणी मंदिर भगतडीह से पूजा अर्चना कर अपने निवास स्थान वाटरबोर्ड कॉलोनी लौट रही थी। इसी बीच आरएसपी कॉलेज परिसर से मोटरसाइकिल सवार निकला। चकमा दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना झरिया पुलिस को दे दी गयी है।