पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसीएल ने छेड़ी स्वच्छता मुहिम

ईसीएल ने छेड़ी स्वच्छता मुहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। ईस्टर्नकोलफील्ड्स लिमिटेड ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया है। गुरुवार को ईसीएल के सांकतोड़िया स्थित मुख्यालय में कंपनी के कार्मिक निदेशक केएस पात्र ने अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत ईसीएल मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं खदानों में स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान पर ‘स्वच्छ भारत‘ नामक एक विशेष अभियान 25 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किया गया है।