4 को होगा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन
धनबाद | मातादुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। गुरुवार को शांति समिति की बैठक में एडीएम विधि व्यवस्था बीपीएल दास ने बताया कि जिले में 425 स्थलों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। 300 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। स्थायी कंट्रोल रूम में पूजा अौर बकरीद के दौरान 40 दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे। 6 मोबाइल दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। बैठक में सदस्यों ने अपने इलाकों की समस्याओं से मंत्री मन्नान मलिक और समिति के अध्यक्ष डीसी प्रशांत कुमार को अवगत कराया। बिजली, सफाई, सड़क के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मोरमसे एनएच की भराई कराएं : डीसी एनएच-32की जर्जर स्थिति पर सदस्यों के सवालों का जबाव देते हुए एनएच के ईई एनपी शर्मा ने कहा कि बरसात बाद निर्माण किया जाएगा। नवरात्र के दौरान गड्ढ़ों की भराई कर रहे हैं। डीसी प्रशांत कुमार ने उन्हें निर्देश दिया कि वे गड्ढ़ों को वह डस्ट से नहीं, बल्कि मोरम और पत्थर से भरें, ताकि वह कुछ दिनों तक चल सकें। डीसी ने बताया कि अभी से छठ तक सफाई होती रहेगी। 200 मजदूरों को संविदा पर बहाल किया गया है।