झरिया में डायरिया से 6 लोग आक्रांत
झरियाशहर में व्याप्त गंदगी का असर क्षेत्र की जनता पर पड़ने लगा है। शहर से सटा हुआ और झरिया अंचल कार्यालय के पीछे तांती बस्ती में इसका असर देखने को मिला। गुरुवार को बस्ती के करीब छह से भी अधिक लोगों को डायरिया ने ग्रसित कर लिया है। डीसी के निर्देश पर शाम करीब साढ़े छह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्ती में पहुंची। पार्षद अनूप साव के साथ निरीक्षण किया।
एकही परिवार के पांच सदस्य आक्रांत| जानकारीके अनुसार तांती बस्ती के आदित्य रवानी के एक परिवार से पांच सदस्य आक्रांत हैं। इसमें उनकी प|ी जयवंती देवी (52), पुत्र संतोष रवानी (30), बहु गोरिया देवी (28), घर के बच्चों में दिव्या (5) और देवो (3) शामिल हैं। सभी को कय, दस्त हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक स्थिति यही बनी रही। आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण वे लोग नर्सिंग होम में भर्ती नहीं हो रहे हैं। झोलाछाप चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा का सेवन कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सभी सदस्यों की स्थिति में सुधार नहीं आई थी। पुत्र, बहू की स्थिति गंभीर है।
प्रभारी से लें जानकारी : डॉ अरुण सिन्हा
धनबादके सीएस डाॅ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि वहां टीम को भेजा गया है। जब उनसे कहा गया कि मात्र एक कर्मी पहुंचे हैं। पीड़ित को दवा मुहैया नहीं कराई गई है। इसके जवाब में कहा कि झरिया सह जोड़ापोखर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी शशिभूषण प्रसाद से इसकी जानकारी लें।
फैल सकता है पूरे शहर में डायरिया
झरियाशहर में पिछले कई महीने से गंदगी का ढेर लगा है। जनप्रतिनिधि से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने आंदोलन किया। खुद से सफाई कराई। लेकिन स्थिति जस की तस है। अगर स्थिति यही रही तो आने वाले दिनों में डायरिया सहित अन्य संक्रमक बीमारी भयावह धारण कर सकता है।
डायरिया से आक्रांत लोग।
उक्त बस्ती में बस्ताकोला क्षेत्र के वेलफेयर इंस्पेक्टर आरसी पासवान रहते हैं। श्री पासवान ने घटना की सूचना पाकर तत्काल इसकी जानकारी झरिया सह जोड़ापोखर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी शशिभूषण प्रसाद, सिविल सर्जन धनबाद डा. अरूण कुमार सिन्हा को जानकारी दी। उनकी बात मानें तो उक्त् दोनों अधिकारियों ने सम्मानजनक कोई जबाब नहीं दिया। अंत में उन्होंने उपायुक्त धनबाद को वस्तु स्थिति की जानकारी दूरभाष पर दिया। उपायुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लिया और इसके बाद झरिया सह जोड़ापोखर