पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोयाबाद में तेज बुखार से एक और बच्चा मरा

लोयाबाद में तेज बुखार से एक और बच्चा मरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबादमें तेज बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। घटना शनिवार की है। एकड़ा झारखंड मोड़ के रहने वाले बबलू पाल के 13 वर्षीय पुत्र अजय पाल की मौत तेज बुखार की चपेट में आने से हुई है। इससे पहले 19 सितंबर को लोयाबाद 5 नंबर निवासी संतोष बाउरी की 12 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी की मौत तेज बुखार की चपेट में आने से हुई थी। लोगों के मुताबिक जिला स्वास्थ्य विभाग जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। सोमवार को एकड़ा पहुंच टीम जांच करेगी।

इलाके में दर्जनों बच्चे हैं बुखार से पीड़ित

15दिनों से लोयाबाद के विभिन्न इलाके में दर्जनों बच्चे बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। गरीबी के कारण बच्चों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। पीड़ित अजय के पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि एक दिन पूर्व बुखार हुआ था। शनिवार को स्थिति बिगड़ने के बाद पीएमसीएच धनबाद ले गए। जहां कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। यहां एक बच्ची में डेंगू पाया गया था, जिसे इलाज के लिए दुर्गापुर में भर्ती कराया गया है।



जहां उसका इलाज चल रहा है।