- Hindi News
- वट वृक्ष की जड़ में विराजेंगी मां दुर्गा
वट वृक्ष की जड़ में विराजेंगी मां दुर्गा
श्रीश्रीदुर्गा पूजा समिति ने इस बार भी कुछ अनूठा करने का निर्णय लिया है। अदभुत पंडाल के लिए प्रसिद्ध न्यू स्टेशन रेलवे कालोनी में इस बार भी अनोखे ढंग से पूजा का आयोजन हो रहा है। पर्यावरण के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से दुर्गा पूजा पंडाल को पेड़-पौधों से बनाया जा रहा है। पूजा पंडाल में हरियाली के बीच मां दुर्गा विराजेंगी। मूर्तिकार पप्पू पंडित द्वारा वट वृक्ष की जड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यहां विद्युत-सज्जा हरियाली आकर्षण का मुख्य केन्द्र होंगे। यहां वर्ष 1965 से पूजा का आयोजन हो रहा है। लगातार 48 वर्ष पूजा का सफल आयोजन करने के बाद समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।
रेलवे कॉलोनी में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाई है भव्य प्रतिमा पंडाल।
कमेटी- श्रीश्रीदुर्गा पूजा समिति, न्यू स्टेशन रेलवे कालोनी
स्थापना-1965
मॉडल-प्राकृतिकदृश्य
मूर्तिकार-पप्पूपंडित
कौनकौन है कमेटी में
मुख्य संरक्षक- प्रदीपसिंह
संरक्षक-जीतिवारी, एनके सिन्हा, विनय कुमार सिंह, पी राय, केबी सिंह, डीएन पाठक
मुख्यसंयोजक- गौरीशंकर पाण्डेय
अध्यक्ष-भुवनेश्वरसिंह
सचिव-मनोजसिंह
कोषाघ्यक्ष-राघवेंद्रसिंह