- Hindi News
- स्टूडेंट्स के डांडिया को खूब मिली सराहना
स्टूडेंट्स के डांडिया को खूब मिली सराहना
धनबाद | कैरियरप्वाइंट ग्रुप की आेर से रविवार को नवरात्र स्पेशल समागम सांस्कृतिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। न्यू टाउन हॉल में आयोजित इस समारोह के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परीक्षाओं एवं उसमें उत्पन्न होने वाली समस्याओं से जुड़े सवाल उठाए। मौके पर संस्थान के अंग्रेजी संभाग के निदेशक विश्वजीत कुमार एवं बतौर मुख्य अतिथि विभावि के सोशियोलॉजी विभाग के एचओडी आरसी प्रसाद ने उनके सवालों के जवाब दिए। मौके पर डांडिया समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर अतिथियों ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी की सहज विधियों से भी उन्हें अवगत करवाया। मौके पर उपस्थित संस्थान के कई अन्य लोगों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और बताया कि कैसे पढ़ाई कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
दुर्गा पूजा को लेकर लुबी सर्कुलर रोड रोशनी से जगमगा उठा।