सत्यनारायण जदयू के जिला महासचिव
कतरास | धनबादजिला जदयू के अध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने कतरास निवासी सत्यनारायण वर्मन को धनबाद जिला जदयू का महासचिव मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष ने वर्मन का मनोनयन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की अनुशंसा पर की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्मन ईमानदार होने के साथ पार्टी हित में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। वर्मन के महासचिव बनने पर झारखंड प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के महासचिव मो जियाउल हक, रोबिन पाल, सुभाष बंसल, मो अशरफ अंसारी आदि ने बधाई दी है।