दो को भेजा गया जेल
धनबाद| गांधीनगर में सूरज सोनी के घर पर हुए हमलाकांड में चांदमारी से रविवार को संतोष आकाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि 23 सितंबर को दीपक ने पिता की मौत का बदला लेने सूरज के घर पर हमला बोल दिया था।
24 सितंबर को दीपक, नीरज धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नेपाली मिथिलेश समेत अन्य की तलाश जारी है।