डकैती मामले में दो धराए
धनबाद|अंबेडकर नगरनिवासी डाककर्मी अर्जुन राम के घर में हुई डकैती के मामले में धनबाद थाना पुलिस ने शनिवार देर रात दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दो युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर लाया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान अबतक कुछ खुलासा नहीं हुआ है। पूछताछ जारी है।