- Hindi News
- कतरास में सीओ बाघमारा में बीडीओ को पूजा की कमान
कतरास में सीओ बाघमारा में बीडीओ को पूजा की कमान
दंडाधिकारी समेत अधिकारी प्रतिनियुक्त
शहरमें शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए बाघमारा बीडीओ सीओ को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। कतरास की कमान सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह बाघमारा की कमान बीडीओ संतोष कुमार गर्ग को सौंपी गई है। पूजा संपन्न कराने को लेकर कतरास थाना सुरक्षित सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ थानेदार सतीश कुमार सिन्हा 1-4 बल के साथ 10-लाठी पार्टी, 10 महिला पुलिस, यातायात पुलिस के 10 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि चलंत एक में दंडाधिकारी संजय पांडेय कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम के साथ अनि मो सलीम 1-4 उप., चलंत दो में मनोज कुमार सहायक अभियंता ननि के साथ अनि आई करकेट्टा 1-4 उप., चलंत दस्ता तीन में दीपक जेम्स तिग्गा श्रप्रपदा के साथ अनि किशोर कुमार उप., चलंत दस्ता चार में शिव शंकर झा कअ बाघ. के साथ अनि चंदन कुमार सिंह 1-4 पुके, चलंत दस्ता पांच में राजेंद्र प्रसाद प्रसप्र पदा. बाघ. अनि उमेश दास 1-4 पुके, लिलौरी स्थान में अनंत कौशल बाजार समिति धनबाद के साथ अनि संदीप रंजन 10 लाठी पार्टी, कतरास बस स्टैंड में सिरील मिंज प्रसप्र पदा बा. के साथ अनि युगेश्वर सिंह 1-4 पुके, छाताबाद रेलवे क्राॅसिंग में चलंत दस्ता चार की निगरानी, रानी बाजार दुर्गा पूजा मंडप मैदान में दीनानाथ राय कनीय अभि पप्र के साथ अनि चंदर मुर्मू 1-4 तथा 10 लाठी पार्टी पुके, कतरी नदी किनारे पूजा मंडप में मनीकांत प्रसाद के साथ सअनि अरविंद कुमार 1-4 पुके, काली मंदिर रेलवे मैदान क्राॅसिंग क्रासिंग में संजय कुमार सिन्हा कअपनि 1-4 थाना स्तर से एवं रामपुर मालकेरा में थाना स्तर से 1-4 पुके दंडाधिकारी पुलिस की मुस्तैदी की गई है।
दुर्गा पूजा की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़
कतरास | कतरास कोयलांचल का मुख्य बाजार पचगढ़ी में दुर्गा पूजा को लेकर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में खरीदारी करने वालों को तांता लगा रहा। अत्यधिक भीड़ के कारण शहर के सड़कों में प्राय: जाम की स्थिति बन जा रही है। ट्रॉफिक पुलिस के जवान काफी मशक्कत के बाद आवागमन को सुचारु कर रहे हैं। पूजन सामग्री, कपड़ा इलेक्टोंनिक्स दुकानों में लोगों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। वहीं कतरास बाजार हटिया में पाठा खस्सी की भी जमकर बिक्री हुई। यहां दो हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपया