- Hindi News
- बिना रसीद दिए ही छात्रों से वसूली जा रही अधिक फीस
बिना रसीद दिए ही छात्रों से वसूली जा रही अधिक फीस
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाकुसमा के छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रशासन पर लगाया आरोप, किया हंगामा
मैट्रिकपरीक्षा फीस के नाम पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कोलाकुसमा के छात्र-छात्राओं को बिना रसीद दिए मोटी रकम की वसूली की जा रही है। छात्र-छात्राओं ने सोमवार को स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि उनसे इस सत्र में स्कूल की फीस पहले ही ले ली गई थी। इसके बाद भी परीक्षा फीस के साथ दुबारा स्कूल फीस की मांग की जा रही है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें फीस जमा करने के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से कोई रसीद नहीं दिया जाता है। ऐसे में वे स्कूल प्रबंधन के समक्ष किसी तरह का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार मैट्रिक परीक्षा शुल्क मात्र 490 रुपए है, जबकि उनसे 1200 रुपए की मांग की जा रही है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा शुल्क के रूप में वे जब घरवालों से 1200 रुपए की मांग कर रहे हैं, तो अभिभावक पूछते हैं कि सरकारी स्कूल में इतनी फीस किस बात की लग रही है।
मघ्य विद्यालय कोलाकुसमा में हंगामा करते छात्र।
छात्रों की शिकायत पर जब स्कूल प्रशासन से रसीद नहीं दिए जाने के विषय में पूछा गया, तो प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कर्मचारियों की कमी है। इस वजह से छात्र-छात्राओं कोे फीस का रसीद नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि हम छात्रों के फीस को प्रत्येक दिन बैंक में जमा करा देते हैं। भविष्य में छात्रों का रसीद भी काट दिया जाएगा।
कर्मचारियों की कमी की वजह से नहीं दे रहे रसीद
नहीं बता रहे किस मद में कितनी ली जा रही राशि
छात्र-छात्राओंका आरोप है कि स्कूल प्रशासन की ओर से परीक्षा शुल्क के रूप में 1200 रुपए की मांग की जा रही है। पूछे जाने पर फीस किस मद में ली जा रही है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ही लिए जा रहे फीस के बदले कोई रसीद ही दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें पता भी नहीं चल रहा है कि उनसे फीस किस मद में लिया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की ओर से लिए गए विभिन्न मदों में फीस के बदले भी उन्हें कोई रसीद नहीं दिया गया।
मॉकटेस्ट और वेबसाइट के लिए भी फीस निर्धारित
छात्रोंकी शिकायत पर जब दैनिक भास्कर की टीम ने स्कूल प्रबंधन से छात्र-छात्राओं से वसूली जा रही अत्यधिक राशि के विषय में पूछा,