पांचवें दिन पड़े 209 पोस्टल वोट
धनबाद | जिलेके छह विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन भी पोस्टल वोटिंग हुई। सोमवार को मतदान कार्य में लगे कुल 209 कर्मचारियों ने अपने डाक मत पत्र के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार को विधानसभा वार इस प्रकार वोट पड़े। इनमें सिंदरी 67, निरसा 12, धनबाद 103, झरिया 12, टुंडी 5 और बाघमारा 10 वोट शामिल हैं।
बता दें कि 9 दिसंबर यानी मंगलवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज और पुलिस लाइन में पोस्टल वोट डाले जाएंगे।