पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी रत्न अन्य में बीसीसीएल को द्वितीय पुरस्कार

मिनी रत्न अन्य में बीसीसीएल को द्वितीय पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। फोरम आॅफ वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) का इस्टर्न रीजन का रीजनल मीट में बीसीसीएल (विप्स) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सोमवार को विप्स की संयोजिका तृप्ति पी शाॅ ने बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी को यह पुरस्कार सौंप दी। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी, निदेशक गण, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष ने बीसीसीएल विप्स को बधाई दी। फोरम आॅफ वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) का इस्टर्न रीजन का रीजनल मीट समारोह 5 दिसंबर को नालको नगर, भुवनेश्वर में हुआ था।
मिनी रत्न अन्य कैटेगरी में बीसीसीएल विप्स को द्वितीय स्थान मिला था। अंशुमन दास (अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नालको) के द्वारा यह पुरस्कार बीसीसीएल विप्स की संयोजिका तृप्ति पी. शाॅ ने ग्रहण किया था। सीएमडी ने कहा कि यह पुरस्कार कुशल नेतृत्व एवं निदेशक(कार्मिक) बीके पण्डा के कुशल मार्ग निर्देशन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने बीसीसीएल में महिला कर्मियों के उत्थान एवं उनके विकास के लिए विप्स की योजनाओं को जमीन पर उतारा है। उपरोक्त कार्यक्रम में बीसीसीएल विप्स की ओर से मित्रा मुखर्जी, मुख्य प्रबंधक वित्त, मीता चौधरी, वरीय प्रबंधक (सिविल) एवं कुमारी कुमकुम, वरीय प्रबंधक(कार्मिक) ने भी भाग लिया था।

ज्ञात हो कि बीसीसीएल विप्स को राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट इंटरप्राइज एवार्ड 2010 में प्रथम एवं 2011 तथा 2013 में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वहीं, इस्टर्न रीजनल स्तर पर वर्ष 2012 एवं 2013 में क्रमशः प्रथम, तृतीय एवार्ड से पुरस्कृत किया गया था।

(कर्मी को पुरस्कृत करते बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी।)