पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहुंचे कार्डियक डाॅक्टर एंबुलेंस

पहुंचे कार्डियक डाॅक्टर एंबुलेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीजी के सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट 800 अधिकारी-जवान तैनात

आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएमसीएच तैयार

भाजपाप्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को बरवाअड्डा पहुंचेंगे। पीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएमसीएच में अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड तैयार किया है। इसके अलावा 10-8 बेड के एचडीयू एवं जिरिएट्रिक वार्ड को भी रेडी पोजिशन में रखा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक कार्डियक एंबुलेंस समेत एक अन्य एंबुलेंस को अत्याधुनिक उपकरणों जरूरी दवाओं से लैस कर तैयार किया है। सिविल सर्जन डाॅ एके सिन्हा, पीएमसीएच के प्राचार्य डाॅ पीके सेंगर, अधीक्षक डाॅ के विश्वास आदि ने व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

मॉरफीन,पेथीडीन नहीं | पीएममोदी के लिए तैयार एंबुलेंस और वार्ड में हार्ट अटैक के इलाज में काम आनेवाली दवाएं मॉरफीन और पेथीडीन उपलब्ध नहीं हैं। है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जानकारी एसपीजी को दे दी गई है।





इस बाबत पीएमसीएच के अधीक्षक का कहना है कि इन दवाओं का विकल्प की उनके पास व्यवस्था है। 24 जरूरी दवाएं भी पीएमसीएच के पास उपलब्ध नहीं था। इन दवाओं को स्थानीय स्तर पर खरीदने का आदेश प्रबंधन ने कल हीं जारी किया था।

दर्जनभर मेटल डिटेक्टर फ्रेम

दर्शकोंको गेट से मैदान तक पहुंचने के लिए दर्जनभर मेटल डिटेक्टर फ्रेम से होकर गुजरना होगा। मैदान की चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। सामने मेटल डिटेक्टर फ्रेम लगाया गया है। बम या लोहे के हथियार होने पर सिग्नल आने लगेगा।

छतों से होगी निगरानी हवाईअड्डाके अगल-बगल की हर घर की छत पर पुलिस के अधिकारी, जवानों के साथ सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी रहेंगे। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सभी घरों की खिड़कियां बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पुलिस के मुताबिक, सभा मंच के सामने तीन घेरे बनाए गए हैं। ये मीडिया, अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं के लिए होंगे। इनके बाद मैदान में दर्शक बैठेंगे। मैदान में सवा लाख लाेग बैठ सकते हैं। मेन रोड की बगल की दीवार तोड़ कर गेट बनाया गया है, जिससे आम लोग आना-जाना करेंगे। हवाईअड्डा के पुराने गेट से अधिकारियों और बड़े नेताओं की गाड़ियां गुजरेंगी।