अगले सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम
विनोबाभावे विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में सत्र 2015-16 से स्नातक की पढ़ाई में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाएगा। विद्यार्थियों को अब तीन वर्ष में तीन के बजाय छह परीक्षाएं देनी होंगी। विवि प्रशासन ने यूजीसी की ओर से जानकारी मांगे जाने पर उसे इस बारे में बताया। विवि ने यूजीसी को यह भी बताया कि पीजी में सेमेस्टर सिस्टम सत्र 2010-12 से ही लागू है। यूजीसी को भेजे गए जवाब में बताया गया है कि विवि के यूजी और पीजी कोर्स में ग्रेडिंग सिस्टम प्रस्तावित है। इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।
विवि प्रशासन ने यूजीसी को बताया है कि यूजी और पीजी कोर्स में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को भी लागू करने का प्रस्ताव है। इसके तहत विभावि में नामांकित छात्र देश अथवा विदेश के किसी भी विवि से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। उसी तरह दूसरे विवि के छात्र भी विभावि से यूजी और पीजी की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी प्रस्तावित
क्या है च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम
झारखंडऔर बिहार में विभावि ही ऐसा विवि है, जिसमें यूजी और पीजी कोर्स में एक साथ सेमेस्टर सिस्टम, ग्रेडिंग सिस्टम और च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव है। देश के कुछेक विवि में ही ऐसा किया गया है। हालांकि विभावि को अपने यहां ग्रेडिंग और च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने के लिए अपने कानून में बदलाव करना होगा।
इसके लिए आधारभूत संरचना में भी बदलाव करना होगा और शिक्षकों की संख्या भी बढ़ानी होगी।