किशोर का अपहरण
धनबाद | शहरके झारूडीह से मधु सिंह के नाबालिग पुत्र गौरव कुमार का किसी ने अगवा कर लिया। वह 5 दिसंबर को अपने घर से किसी काम से बाहर निकला था। फिर आज तक नहीं लौटा। काफी खोजने पर भी वह नहीं मिला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। घरवालों के साथ-साथ पुलिस खोजबीन कर रही है।