कुहासा छंटा, ठंड बरकरार
धनबाद | धनबादका आसमान सोमवार को साफ रहा। कुहासा नहीं दिखा, पर ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार, धनबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह और शाम में ठंडी हवा चली। इससे सिहरन महसूस होती रही। दिन में धूप ने आनंद दिया। लोगों ने धूप में रहना पसंद किया। मंगलवार को भी मौसम का अंदाज ऐसा ही रहने की संभावना है। सुबह में कुहासा रह सकता है। दिन में धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।