निर्दल वीरू ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन
धनबाद |धनबाद विधानसभाक्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी वीरू आनंद सिंह ने गुरुवार को समर्थकों के साथ भूली, गोधर, केंदुआ, मुनीडीह समेत अन्य स्थानों का दौरा किया और लोगों से एयर कंडिशनर छाप पर वोट देने की अपील की। वीरू ने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है। छात्र और युवा मान-सम्मान के लिए उन्हें वोट दें। वे उन्हें निराश नहीं होने देंगे। वीरू के साथ गौतम सिंह, दीपक सिंह, राजेश शर्मा, मोहित यादव, राकेश यादव, शम्सुद्दीन अंसारी, तबरेज आलम, राकेश पासवान, महेश दास आदि शामिल थे।