पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंदरी के विकास के लिए मांगे वोट

सिंदरी के विकास के लिए मांगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद |सिंदरी विधानसभाक्षेत्र से फारवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राम प्रसाद सिंह ने सोमवार को बलियापुर और सिंदरी के कई गांवों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान कई गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिंचाई बहुल इस क्षेत्र में तो सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं और ही उद्योग ही स्थापित हुए। जनप्रतिनिधियों के कारण जो उद्योग थे, वे भी बंद हो गए। लोगों को छलने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का वक्त गया है। उन्होंने लोगों से शेर छाप पर ईवीएम का बटन दबाकर जिताने की अपील की।