बसपा प्रत्याशी ने मांगे वोट
धनबाद |बसपा प्रत्याशीत्रिवेणी दास ने सावलडीह में दिलीप राम की अध्यक्षता में चुनावी बैठक की। त्रिवेणी दास के मुताबिक बैठक में 14 गांवों के महिला-पुरुष ने भाग लिया। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों लोगों ने एक मत से बसपा प्रत्याशी को वोट करने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि पिछड़ी जाति का पढ़ा लिखा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, उन्हें हमें अपना हमदर्द प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजना चाहिए। सभा में संजय दास, निताय उदास, अशोक विश्वकर्मा, सुनीता टुटू, सीता देवी, ममता देवी, अनुराधा पारिका मौजूद थी।