पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं होगा कोलियरियों का निजीकरण : पीएन सिंह

नहीं होगा कोलियरियों का निजीकरण : पीएन सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | सांसदपशुपति नाथ सिंह ने कहा कि कोलियरियों का निजीकरण नहीं होगा। भाजपा कोलकर्मियों समेत सभी कर्मचारियों की हितैषी है। कांग्रेस चुनावी लाभ लेने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने इसे चुनावी स्टंट बना दिया है कि भाजपा कोलियरियों का निजीकरण करेगी। मैं इसका पुरजोर खंडन करता हूं। सांसद सोमवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने मटकुरिया गोलीकांड को कांग्रेस की उपज बताते हुए कहा कि मन्नान मल्लिक और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने अतिक्रमण के नाम पर आमजनों को उत्तेजित कर दिया। राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने लोगों को उकसाया, जिसमें चार जानें चली गई। उन्होंने मन्नान मल्लिक को विकास विरोधी बताया। कहा कि वे पशुपालन मंत्री थे, पर पशुओं की तस्करी नहीं रोक सके। मौके पर नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, अमरजीत कुमार, सुंदर यादव और किशोर भाई परमार मौजूद थे।