- Hindi News
- युवाओं को झूठे सपने दिखा रहे मोदी : मन्नान
युवाओं को झूठे सपने दिखा रहे मोदी : मन्नान
धनबादविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने सोमवार को कच्छी बलिहारी प्रोजेक्ट, आजाद नगर, डीआरएम कार्यालय, कोर्ट कैंपस, केंदुआ 5 नंबर, सियालगुदड़ी, बाउरी पट्टी, पुटकी, भूली, बारामुड़ी, मनोरम नगर, हाउसिंग कॉलोनी आदि इलाकों में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मत देने की अपील की। उपरोक्त स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ विज्ञापनों पर छाए हुए हैं। विज्ञापन छलावा है। लोगों को झूठा सपना दिखाया जा रहा है। वास्तविकता है कि केंद्र सरकार नौकरियां छीन युवाओं को बेरोजगार बनाने की साजिश रच रही है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नौकरी में 2 साल की कटौती हो चुकी है। सरकार बनाने के नाम पर बाबा रामदेव को सुरक्षा मिली, अंबानी-अडानी को लोन मिला और जनता के हाथों में झाड़ू पकड़ाया गया। दौरे में मन्नान के साथ रामनाथ सिंह, सलाउद्दीन खान, नीलूकांत सिन्हा, गुप्तेश्वर तिवारी, अरुण सिंह, कंसारी मंडल, सुनील पासवान, रणविजय सिंह आदि मौजूद थे।