- Hindi News
- चुनाव बाद झामुमो से गठबंधन पर इनकार नहीं : प्रदीप बलमुचू
चुनाव बाद झामुमो से गठबंधन पर इनकार नहीं : प्रदीप बलमुचू
भास्कर न्यूज | धनबाद/झरिया/अलकडीहा
राज्यसभासदस्य और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कहा है कि इस बार राज्य में गैर भाजपा सरकार बनना तय है। चुनाव बाद कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन वाली सरकार बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। चुनाव में कांग्रेस का जदयू और राजद के साथ गठबंधन है। बलमुचू ने कहा कि धनबाद जिले की छह में से पांच सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत तय है। बलमुचू सोमवार को बेकारबांध स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। कांग्रेस और झामुमो का गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं। कांग्रेस अपनी शर्तों पर गठबंधन चाहती थी, लेकिन झामुमो तैयार नहीं था। झामुमो सभी ट्राइबल सीटें चाहता था।
कांग्रेस भी ट्राइबल की राजनीति करती है, इसलिए अलग होने का निर्णय लिया गया। सीएम उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि यह संख्या बल पर निर्भर करता है। वैसे भी कांग्रेस में सीएम उम्मीदवार घोषित करने की परंपरा नहीं है। मौके पर ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, बीके सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, मनोज सिंह, शेखर सहाय आदि मौजूद थे। इसके पहले बलमुचू ने लोदना में चुनावी सभा को भी संबोधित किया।
इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा को बताना चाहिए कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद झारखंड को उसने क्या दिया। झरिया में सबसे बड़ा मुद्दा विस्थापन का है। इसके समाधान के लिए झरिया से नीरज सिंह को जिताएं। वे झरिया देखेंगे और मैं दिल्ली। मैं काेल स्टेयरिंग कमेटी का मेंबर हूं। किसी सीएमडी की अौकात नहीं कि लोगों को बिना बसाए बेघर कर दे।
दिल से पूछें और अच्छे प्रत्याशी को वोट दें : नीरज
लोदनाकी सभा में नीरज सिंह ने कहा कि अगर दस वर्षों में झरिया में विकास हुआ, तो उन्हें वोट दें। अगर विकास नहीं हुआ हो, तो दस बार अपने दिल से पूछें और अच्छे प्रत्याशी को वोट दें। सभा में सुरेश पासवान, सत्येंद्र चौहान, चतुरानन हाड़ी, शमशेर आलम, मुख्तार खान, वली इमाम खान उर्फ लाला, शिवजी सिंह, नवल किशोर पासवान, मुकेश यादव, विक्रमा यादव आदि ने भी अपनी बात रखी। नीरज ने साथ ही सोमवार को मोहलबनी, नगीना बाजार, न्यू कॉलोनी, जोड़ापोखर बस्ती, पुराना बस्ती, जहाजटांड़ बस्ती 4 नंबर, जामाडोबा, बड़कीटांड़ आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। इधर, उनकी मां स