पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद . मतदानका प्रतिशत बढ़ाने और मतदान में अधिक से

धनबाद . मतदानका प्रतिशत बढ़ाने और मतदान में अधिक से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद . मतदानका प्रतिशत बढ़ाने और मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। इसकेलिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से स्कूल और कॉलेज की छात्र छात्राओं के द्वारा मानव शृंखला बनाकर मतदान करने की अपील की। इस कार्यक्रम की शुरुआत डीसी प्रशांत कुमार ने बीएसएस कॉलेज में मतदान शपथ पत्र पढ़ाकर किया। इस अवसर पर एसी मनोज कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था बीपीएल दास सहित कई अधिकारी बच्चों के साथ मानव शृंखला बना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत एलसी रोड से हुई जबकि खत्म रणधीर वर्मा चौक पर जाकर हुआ। इस कार्यक्रम में बीएसएस बालिका हाई स्कूल,अभय सुंदरी बालिका हाई स्कूल,बीएसएस बालबाड़ी मध्य विद्यालय, बीएसएस कॉलेज और एसएसएलएनटी कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।

मानव शृंखला बनाकर किया मतदान के लिए जागरूक