पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्रम सिंह के पहुंचने के बाद बढ़ा संजीव का कुनबा

विक्रम सिंह के पहुंचने के बाद बढ़ा संजीव का कुनबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>संजीव के पक्ष में एक मंच पर आए कई विरोधी, उतरे भाजपा के पक्ष में

भास्करन्यूज | झरिया

स्वसूर्यदेव सिंह के अनूज उत्तर प्रदेश के बलिया के पूर्व विधायक विक्रम सिंह के झरिया विधानसभा क्षेत्र में दौरा के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह का कुनबा बढ़ गया है। स्व सिंह को चाहने वाले कल तक कई राजनीतिक पार्टियों का राग अलापने वाले एक मंच पर दिखने लगे हैं। सिंह झरिया में पहुंचने के बाद उन्होंंने पुराने साथियों के साथ क्षेत्र में तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। संजीव को विजयी बनाने के लिए वैसे लोगों को संकल्प दिला रहे हैं। इधर विधायक कुंती सिंह, प्रत्याशी संजीव सिंह, जमसं के केन्द्रीय अध्यक्ष सह बलिया जिला परिषद के चेयरमैन रामधीर सिंह, धनबाद मेयर इंदू सिंह, बहन किरण सिंह, गुड्डी सिंह आदि ने पूरे क्षेत्र में सोमवार को सघन दौरा किया। संजीव के पक्ष में वोट करने की अपील की।

समाजके लोग भाजपा को करें मतदान

गयाके विधायक सह पूर्व मंत्री डाॅ प्रेम कुमार झरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर नुक्कड़ सभा की और जनसंपर्क किया। अपने समाज के लोगों को संजीव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। झारखंड प्रदेेश, झरिया के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए भाजपा काे खुलकर मतदान करने की बात कही।

संजीव ने किया सघन दौरा

सोमवारके दौरा में विभिन्न टोलियों में राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, अरिंदम बनर्जी, राहुल पांडेय, विनोद गुप्ता, बिहारी लाल चौहान, गुड्डू सिंह, अरुण गोस्वामी, प्रमोद सिंह, भोला सिंह, मुकेश सिंह, ब्रह्मेदव, विनोद कुमार, बाबू जैना, अखिलेश सिंह आदि शामिल थे। दौरा सुंदरनगर बस्ती, बरारी बगानधौड़ा, भागाटांड़ बनियाहीर सात नंबर, सतमोड़वा कोयरीबांध, जोरापोखर, शिवमंदिर रोड, पूर्णाडीह, जोरापोखर बस्ती आदि स्थानों पर चलाया गया।

प्रचार छोड़ रामधीर ने कराई जलापूर्ति

जामाडोबाक्षेत्र में कई दिनों से जलापूर्ति ठप थी। जनसंपर्क के दौरान रामधीर सिंह पहुंचे। लोगों ने शिकायत की। सिंह दौरा छोड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जामाडोबा पहुंचे। यहां पर अव्यवस्था देखकर अधिकारियों से दो टूक जवाब मांगा। कहा कि जब तक जलापूर्ति चालू नहीं होगी वे वहीं डटे रहेंगे। बाद में माडा कर्मियों ने अथक प्रयास कर जलापूर्ति शुरू हुई।

झरिया में जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह।