पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी विवाद को ले मारपीट, दो जख्मी

आपसी विवाद को ले मारपीट, दो जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | फुलवारगांव में रविवार की रात आपसी विवाद को लेकर उपजे विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई। इसमें एक पक्ष का राजेश नामक युवक जख्मी हो गया। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के भी चोटिल हाेने की सूचना है। उक्त युवक जिप सदस्य सुभाष राय का समर्थक बताया जाता है। सूचना के बाद सुभाष राय ने राजेश को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। मारपीट की घटना की सूचना पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर वापस लौट गई। धनबाद पुलिस ने जख्मी राजेश का बयान दर्ज किया है। कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे थे, लेकिन प्रबुद्ध लोगों ने विवेक का परिचय देकर मामले को शांत कराया।