स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर का समापन
झरिया| बालिकाविद्या मंदिर, झरिया के प्रांगण में भारत स्काउट और गाइड, धनबाद की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 335 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण शिविर में काफी उत्साहपूर्वक एवं मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं स्काउट और गाइड के नियमों को ग्रहण किया। प्रशिक्षण शिविर का समापन स्काउट और गाइड परेड एवं शपथ ग्रहण के साथ किया गया। इसमें सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने देश की रक्षा एवं सेवा का प्रण लिया। इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।