पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट उसी को देंगे जो विकास को सोचे

वोट उसी को देंगे जो विकास को सोचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकी बदहाल स्थिति से युवा वोटर आहत हैं। युवा वोटरों को राज्य में गिरती शिक्षा-व्यवस्था, सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिक परेशान कर रहा है। धनबाद की युवतियां कहती हैं कि उन्हें एक ऐसे राज्य मिले, जहां सुशासन हो और खासकर महिलाओं युवतियों के लिए कड़ी सुरक्षा हो, ताकि युवतियां निर्भिक होकर अपने शहर और राज्य में घूम सके। धनबाद में पहली बार वोटर बन रहे युवा युवतियों का कहना है कि वह बिना किसी के दबाव में अपना मतदान स्वच्छ ईमानदार छवि वाले नेताओं को करेंगे। इन वोटरों का कहना है कि मतदान उसे ही करेंगे, जो उनके लिए सोचे। शहर और राज्य का विकास करे। दैनिक भास्कर ने ऐसे युवा वोटरों से बात की, जो पहली बार मतदान करेंगे। उनकी भावनाओं को भी टटोला गया।

देशको संवारने का पहली बार मिला मौका| पहलीबार वोटर बनी युवतियां बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह अपने को भाग्यशाली मानती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें देश संवारने का पहली बार मौका मिला है। वह अपनी समझदारी से वोट करेंगे।

युवतियां कहती हैं कि धनबाद में महिलाएं अपने को असुरक्षित मानती है। कॉलेज से स्कूल के लिए निकलती है, तो रास्ते में युवक उन्हें फब्तियां कसते हैं। आए दिन शहर में महिलाएं ज्यादती का शिकार हो रही हैं। लेकिन पुलिसिया व्यवस्था के कारण अपराधी महीने भर में छूट जाता है। उन्हें ऐसी व्यवस्था चाहिए जहां कानून के साथ लोग खेल सके। अपराधी को उस कानून के तहत सजा मिले।

गंदगीपर उठाया सवाल|पहली बारवोटर बन रही रूपा बताती हैं कि शहर में गंदगी का अंबार लगा है। शहर में कचरा डंप करने की कोई व्यवस्था नहीं है। घर से निकलते हैं, तो मोहल्ले में कचरे का ढेर मिल जाता है। कॉलेज पहुंचने पर उसके सामने कचरे का ढेर लगा रहता है। हम ऐसे जनप्रतिनिधि को वोटिंग करेंगे जो छोटे-छोटे मुद्दों पर ध्यान दे उससे लोगों को निजात दिलाए।

धनबाद के छात्रों का सबसे पुराना मुद्दा कोयलांचल विवि की मांग है। यहां अरसे से विवि के लिए छात्र-छात्राएं संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। नेता हर बार कोयलांचल विश्वविद्यालय को बनाने की बात करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई झांकने तक नहीं आता। युवा और युवतियां इस बार उसे ही वोटिंग करेंगे जो विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में काम करेंगे।

विवि की मांग किसी ने नहीं उठायी

युवा प्रत्याशी को वोट दे