होम स्टाइल शोरूम का उद्घाटन
धनबाद|होम स्टाइलका उद्घाटन गुरुवार को सिटी प्लाजा में हुआ। धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित सिटी प्लाजा में खुला यह शोरूम अपनी तरह का अकेला है। जहां आपको एक छत के नीचे घर को सजाने के काम में आने वाले हर फर्नीचर उपलब्ध हैं। साथ ही इंटीरियर कंसलटेंट एवं डिजाइनिंग तक का पूरा काम ग्राहकों काे उपलब्ध कराया जाएगा।